Indian Money अब नोटों पर गांधी जी नहीं! आरबीआई (RBI) का बड़ा ऐलान

Indian Money: सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि भारतीय नोटों से महात्मा गांधी की फोटो हटाई जा रही है और उसकी जगह रवींद्रनाथ टैगोर या डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर लगेगी। यह दावा किया जा रहा है कि आरबीआई (RBI) ने इसकी पुष्टि की है। लेकिन असलियत क्या है? आइए जानते हैं।

आरबीआई ने इस अफवाह को स्पष्ट तौर पर खारिज कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने बताया कि नोटों से गांधी जी की फोटो हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है और यह सिर्फ अटकलें हैं। यह अफवाह उस वक्त फैली जब कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पुरानी खबरों को नया बताकर शेयर किया।

Indian Money नोटों पर गांधी जी की फोटो का इतिहास

भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की फोटो आजादी के बाद से नहीं बल्कि 1969 से छप रही है 15 अगस्त 1947 के बाद नए भारत के नोटों पर किंग जॉर्ज VI की तस्वीर छपती थी हालांकि, 1949 में ₹1 के नोट पर पहली बार अशोक स्तंभ को वाटरमार्क के रूप में शामिल किया गया उस वक्त सरकार और आरबीआई के बीच चर्चा हुई कि नोटों पर किसका चित्र लगे, लेकिन गांधी जी की जगह अशोक स्तंभ को प्राथमिकता दी गई।

भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी के फोटो से पहले किन की तस्वीर थी?

आजादी से पहले भारतीय करेंसी पर ब्रिटिश राजशाही के प्रतीक छापे जाते थे 1947 के बाद नए नोटों पर किंग जॉर्ज VI की तस्वीर कुछ समय तक रही 1950 में जब भारत गणतंत्र बना तो नए नोटों की श्रृंखला आई इनमें ₹2, ₹5, ₹10 और ₹100 के नोट शामिल थे। इन पर अशोक स्तंभ के साथ भारत की प्रगति को दर्शाते चित्र थे जैसे ₹1 के नोट पर तेल का कुआँ ₹5 पर ट्रैक्टर से खेत जोतते किसान और ₹10 पर कोणार्क मंदिर का सूर्य रथ ये डिज़ाइन देश के विकास और सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते थे।

नोटों पर महात्मा गांधी की पहली तस्वीर कब आई?

महात्मा गांधी की तस्वीर पहली बार 1969 में नोटों पर छपी। यह उनकी 100वीं जयंती के मौके पर ₹100 के स्पेशल नोट पर दिखाई दी। इस नोट पर सेवाग्राम आश्रम का दृश्य भी था। हालाँकि, नियमित नोटों पर गांधी जी की फोटो 1987 में शुरू हुई, जब ₹500 के नोट की नई सीरीज लॉन्च की गई। तब से लेकर आज तक, सभी नोटों पर बापू की तस्वीर मुख्य आकर्षण बनी हुई है।

निष्कर्ष:-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों में अक्सर सच्चाई कम और सनसनी ज्यादा होती है आरबीआई ने साफ कर दिया है कि नोटों से गांधी जी की फोटो हटाने का कोई प्लान नहीं है ऐसी अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय, हमेशा आधिकारिक स्रोतों से जानकारी जाँचें। भारतीय करेंसी का इतिहास देश की पहचान से जुड़ा है और गांधी जी का फोटो इसका अहम हिस्सा बना रहेगा।

Leave a Comment

WhatsApp Icon ग्रुप से जूड़े