Union Bank FD Scheme 333 Days: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भारत में निवेश का सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प माना जाता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 333 दिनों की एक खास FD स्कीम लॉन्च की है, जो बेहतर ब्याज दरों के साथ आकर्षक रिटर्न देती है। अगर आप ₹5 लाख इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा? आइए विस्तार से समझते हैं।
Union Bank FD Scheme 333 Days: क्या है यह स्कीम?
यूनियन बैंक की “समृद्धि जमा योजना” 333 दिनों की एक विशेष FD स्कीम है, जो निवेशकों को सामान्य FD से ज्यादा ब्याज देती है। इसमें न्यूनतम ₹1000 और अधिकतम ₹3 करोड़ तक जमा कर सकते हैं। यह स्कीम नियमित आय चाहने वाले सीनियर सिटिजन और युवा निवेशकों दोनों के लिए फायदेमंद है। साथ ही, FD पर लोन लेने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे जरूरत पड़ने पर पैसे निकाले जा सकते हैं।
Union Bank Sumvridhi FD Scheme में कितना ब्याज मिल रहा है?
इस स्कीम में ब्याज दर निवेशक की उम्र और FD की अवधि पर निर्भर करती है:-
सामान्य ग्राहक: 333 दिनों के लिए 7.40% सालाना।
सीनियर सिटिजन (60+ वर्ष): 7.90% सालाना।

सुपर सीनियर सिटिजन (80+ वर्ष): 8.15% सालाना।
यह दरें RBI के निर्देशों के अनुसार समय-समय पर बदल सकती हैं इसलिए निवेश से पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट या ब्रांच से पुष्टि जरूर करें।
₹5 लाख निवेश पर मैच्योरिटी में कितना मिलेगा?

मान लीजिए आपने यूनियन बैंक की इस स्कीम में ₹5 लाख जमा किए हैं। अवधि 333 दिन और ब्याज दर 7.40% (सामान्य ग्राहक) के हिसाब से:
साधारण ब्याज: ₹5,00,000 × 7.40% × (333/365) = ₹33,800 (लगभग)
मैच्योरिटी राशि: ₹5,00,000 + ₹33,800 = ₹5,33,800
सीनियर सिटिजन के लिए (7.90%)
ब्याज: ₹5,00,000 × 7.90% × (333/365) = ₹36,100 (लगभग)
मैच्योरिटी राशि: ₹5,36,100
सुपर सीनियर के लिए (8.15%)
ब्याज: ₹5,00,000 × 8.15% × (333/365) = ₹37,200 (लगभग)
मैच्योरिटी राशि: ₹5,37,200
निष्कर्ष:-
यूनियन बैंक की 333 दिनों की FD स्कीम निवेशकों को जोखिम मुक्त रिटर्न देने का एक बेहतरीन मौका है खासकर सीनियर सिटिजन के लिए यह स्कीम और भी फायदेमंद है हालाँकि, ब्याज दरें बदल सकती हैं, इसलिए निवेश से पहले बैंक से लेटेस्ट जानकारी जरूर लें FD में पैसा लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और आपको निश्चित आय मिलती है अगर आपको जल्दी पैसों की जरूरत नहीं है तो यह स्कीम आपके लिए एकदम सही विकल्प हो सकती है।