Railway Ministerial and Isolated Categories Vacancy 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या 7/2024 के तहत मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के लिए 1036 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी नीचे दी गई है।
RRB Ministerial and Isolated Categories Vacancy 2025: अवलोकन
भर्ती संगठन | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
---|
विज्ञापन संख्या | RRB CEN 07/2024 |
कुल पद | 1036 |
स्थान | ऑल इंडिया |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
श्रेणी | सरकारी नौकरी (रेलवे) |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियां
गतिविधि | तिथि |
---|
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 16 दिसंबर 2024 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 7 जनवरी 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 6 फरवरी 2025 |
परीक्षा की तिथि | जल्द अपडेट की जाएगी |
आवेदन शुल्क
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस | ₹500 |
एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला | ₹250 |
आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। | |
रिक्तियों का विवरण
पद का नाम | रिक्तियां |
---|
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) | 187 |
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) | 338 |
प्राथमिक शिक्षक (PRT) | 188 |
जूनियर अनुवादक (हिंदी) | 130 |
स्टाफ और कल्याण निरीक्षक | 59 |
मुख्य विधि सहायक | 54 |
सरकारी वकील | 20 |
शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक | 18 |
अन्य | शेष पदों का विवरण नोटिफिकेशन में देखें |
पात्रता मानदंड
आयु सीमा (1 जनवरी 2025 तक)
पद का नाम | आयु सीमा (वर्ष) |
---|
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) | 18–48 |
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) | 18–48 |
सरकारी वकील | 18–35 |
स्टाफ और कल्याण निरीक्षक | 18–33 |
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। | |
शैक्षणिक योग्यता
इस पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार से है:-
पद का नाम | योग्यता |
---|
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) | संबंधित विषय में PG + B.Ed. |
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) | स्नातक + B.Ed. + CTET |
प्राथमिक शिक्षक (PRT) | 12वीं + D.El.Ed. या बी.एड. |
जूनियर अनुवादक (हिंदी) | अंग्रेजी/हिंदी में PG |
स्टाफ और कल्याण निरीक्षक | डिप्लोमा/PG मानव संसाधन में |
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- कौशल परीक्षण/टाइपिंग टेस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
- “CEN 07/2024” अधिसूचना पर क्लिक करें और इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- “Apply Online” पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।
महत्वपूर्ण लिंक